Wednesday, 22 April 2015

KITABEN

 किताबें कुछ कहना चाहती है ,
संग तुम्हारे रहना चाहती है,
जिंदगी को कुछ सीखाना चाहती है ,
हर किसी को आगे बढ़ाना चाहती है,
ढेरो कहानियां है इसके पास ,
जिसे ये हमें सुनाना चाहती है ,
लोगो से बात करती उसे बताना चाहती है ,
ज्ञान का भण्डार हर किसी का बढ़ाना चाहती है ,
किताबें कुछ कहना चाहती है ,
संग तुम्हारे रहना चाहती है ,
किताबें करती है बातें बीते जमानो की ,
इतिहास की ,पुराणों की, धर्म की ,
न्याय की ,जीत की ,हार की ,
ढेरों किस्से सुनाना चाहती है ,
हमें सत्य से रूबरू कराना चाहती है ,
किताबें कुछ कहना चाहती है,
संग तुम्हारे रहना चाहती है। । 

No comments:

Post a Comment